सीओ सदर राज सोनकर ने बताया कि "बीती देर रात थाना रायपुर व थाना मांची पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अपराधियों के विरुद्ध की जा रही गश्त व चेकिंग के दौरान खलियारी–दरमा मार्ग पर एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर वाहन सवार तेज गति से भागने लगे तथा कच्चे रास्ते में वाहन फँस जाने पर दोनों आरोपी जंगल की ओर भागे। पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी किए जाने पर एक अभियुक्त ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायर किया, जिसमें गोली प्रभारी निरीक्षक के सिर के ऊपर से निकल गई। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा एवं बदमाश नियंत्रणार्थ की गई कार्यवाही में एक बदमाश करमा निवासी जियाउल उर्फ जियाउद्दीन के पैर में गोली लगी, जिसे गिरफ्तार कर तत्काल उपचार हेतु CHC वैनी भेजा गया। दूसरा बदमाश घोरावल निवासी रिशु यादव उर्फ विकास यादव मौके पर ही आत्मसमर्पण कर दिया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। मौके पर फॉरेंसिक टीम द्वारा आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना रायपुर पर धारा 109 BNS, 3/25 आर्म्स एक्ट, 3/5A/5B/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम का अभियोक पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।"