Sonbhadra News : वाराणसी जा रही ट्रक में लगी आग, ट्रक जलकर ख़ाक, कोई जनहानि नहीं
डाला से गिट्टी लोड कर वाराणसी जा रही ट्रक में आग लग गयी और धू-धू कर जलने लगी । सूचना ने बाद मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड आग बुझाने में जुटी हुई है । इस हादसे में कोई जनहानि की खबर नहीं है ।

sonbhadra
9:48 PM, October 11, 2024
आनन्द चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । डाला से गिट्टी लोड कर वाराणसी जा रही ट्रक में आग लग गयी और धू-धू कर जलने लगी । सूचना ने बाद मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड आग बुझाने में जुटी हुई है । इस हादसे में कोई जनहानि की खबर नहीं है ।
जानकारी के मुताबिक एक ट्रक गिट्टी लोड करके डाला से वाराणसी की तरफ जा रही थी । हिन्दुआरी के पास पहुंचते ही ट्रक के टायरों में आग लग गई और देखते-देखते आग पूरे ट्रक में पकड़ लिया । गनीमत यह थी कि ट्रक चालक आग की चपेट में आने से पहले ट्रक से कूद गया था । घटना के बाद आसपास हड़कंप मच गया । सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड आग बुझाने में जुटी हुई है । खबर लिखे जाने तक किसी प्रकार की कोई जनहानि की खबर नहीं है ।लेकिन ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गई ।




