Sonbhadra News : ट्रेलर ट्रक में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पतवध में देर शाम एक ट्रेलर में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। हालांकि गुज़र रहे लोग जलते ट्रेलर वाहन का वीडियो बनाते नज़र आये।

धू-धू कर जलता ट्रेलर ट्रक
sonbhadra
11:53 PM, November 21, 2024
घनश्याम पांडेय/नीरज सिंह (संवाददाता)
सलखन (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पतवध में देर शाम एक ट्रेलर में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। हालांकि गुज़र रहे लोग जलते ट्रेलर वाहन का वीडियो बनाते नज़र आये। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को करीब 6:10 बजे शाम बिड़ला स्कूल पटवध के सामने 18 चक्का ट्रेलर PB 03 AP 4903 जो बलाही छत्तीसगढ़ से पानीपत जा रहा था गाटर लदा हुआ था टायर में चलते-चलते अचानक आग लग गई। आग लगने से काफी दूर तक धुंए का गुम्बार देखा गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड द्वारा मौके पर पहुंचकर आग बुझाया। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। इस दौरान कुछ देर के लिए एक तरफ की रोड पर जाम की स्थिति देखने को मिली। चालक रंजीत सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी शुर्कपुर अकबरपुर थाना फतुडींगा जिला कपूरथला पंजाब उम्र करीब 50 वर्ष व खलासी जगजीत सिंह पुत्र रंजीत सिंह उम्र करीब 21 वर्ष पता उपरोक्त सुरक्षित हैं। यातायात व्यवस्था सुचारू ढंग से चल रहा है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक उमाशंकर यादव ने बताया कि चालक व खलासी बाल बाल बच गए। वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग पर यातायात सुचारू रूप से बहाल है।




