Sonbhadra News : महलपुर में खेत में लगी आग, लगभग 10 कुन्तल धान जलकर ख़ाक
महलपुर में राजेश तिवारी पुत्र अमरनाथ तिवारी निवासी महालपुर के घर के सामने रखे हुए धान में अचानक आग लगने से हड़कम मच गया । देखते ही देखते ही आग अपना विकराल रूप धारण कर लिया ।

आगजनी की घटना के बाद पहुंची फायरब्रिगेडV
sonbhadra
2:27 PM, November 1, 2024
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
जुगैल (सोनभद्र) । दीपावली के दिन कई जगहों पर आगजनी की घटना ने न सिर्फ लोगों को बल्कि प्रशासन को भी परेशान कर दिया । चोपन में एक पत्रकार के हार्डवेयर के गोदाम में आग लग जाने से जहां लाखों का नुकसान हो गया वहीं महलपुर में राजेश तिवारी पुत्र अमरनाथ तिवारी निवासी महालपुर के घर के सामने रखे हुए धान में अचानक आग लगने से हड़कम मच गया । देखते ही देखते ही आग अपना विकराल रूप धारण कर लिया । लेकिन गलीमत यह था कि धान की कटाई हो जाने से धान को बाहर निकाल कर रखा गया था । आगजनी की सूचना लोगों ने तत्काल जुगैल और चोपन पुलिस को दी । दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही जेसेवी द्वारा धान को हटाया लिया गया था लेकिन फिर भी लगभग 10 कुन्टल धान जल गया । पीड़ित राजेश तिवारी ने बताया कि आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है । उन्होंने बताया कि दमकल के आने के बाद ही आग पर काबू पाया जा सका ।




