Sonbhadra News : साड़ी की दुकान में लगी आग, लाखों का माल जलकर राख़
शाहगंज बाजार में स्थित श्री संकटमोचन तिराहा पर स्थित नेहा साड़ी सेंटर में बीती रात भीषण आग लग गई। इस आग की लपटों ने लाखों रुपए के सामान को जलाकर राख कर दिया और दुकान के भवन को भी गंभीर क्षति पहुंचाई।

sonbhadra
10:01 AM, August 29, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । शाहगंज थाना क्षेत्र के शाहगंज बाजार में स्थित श्री संकटमोचन तिराहा पर स्थित नेहा साड़ी सेंटर में बीती रात भीषण आग लग गई। इस आग की लपटों ने लाखों रुपए के सामान को जलाकर राख कर दिया और दुकान के भवन को भी गंभीर क्षति पहुंचाई। सूचना मिलने पर देर रात पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान का पूरा सामान जल चुका था।
शाहगंज बाजार में श्री संकट मोचन मंदिर तिराहे के पास अनुराग विश्वकर्मा की साड़ी की दुकान है। बुधवार की रात दुकान बंद करके दुकानदार अपने घर चला गया था। रात करीब 10 बजे दुकान से अचानक धुआं और आग की लपटें उठती देख राहगीरों और स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड की गाडी मौके पर पहुँचती तब तक दुकान पूरी तरह जल चुकी थी
प्रारंभिक जांच में फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बिजली के शार्ट सर्किट के कारण आग लगने की संभावना जताया है। आगजनी में न सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक सामान, बल्कि लाखों रुपए के कपड़े और फर्नीचर भी जलकर राख हो गए।
पीड़ित दुकानदार अनुराग विश्वकर्मा ने शाहगंज थाने में प्रार्थना पत्र देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और नुकसान के आकलन के साथ-साथ आग लगने के कारणों की जांच भी की जा रही है।




