Sonbhadra News : कोन में निर्मित सीसी रोड का विधायक ने किया लोकार्पण
सदर विधायक ने प्राथमिकता से लेते हुए पूर्वांचल निधि से उक्त सड़क का निर्माण कराया गया जिसका लोकार्पण शनिवार को सदर विधायक भूपेश चौबे ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर लोकार्पण करते हुए जनता को सौंपा ।

sonbhadra
7:21 PM, June 20, 2026
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
० जनता की समस्या का समाधान व क्षेत्र का विकास करना ही प्राथमिकता - भूपेश चौबे
कोन (सोनभद्र)। स्थानीय बसस्टैंड नंदलाल गुप्ता के घर से मोहिउद्दीनपुर जाने वाली वर्षों से जर्जर व गढ्ढायुक्त सड़क का निर्माण की मांग को सदर विधायक ने प्राथमिकता से लेते हुए पूर्वांचल निधि से उक्त सड़क का निर्माण कराया गया जिसका लोकार्पण शनिवार को सदर विधायक भूपेश चौबे ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर लोकार्पण करते हुए जनता को सौंपा । लोकार्पण करते हुए श्री चौबे ने कहा कि मेरे लिए क्षेत्र की जनता की मांग पूरा करना व क्षेत्र का विकास करना सर्वोपरि है कोन क्षेत्र का लगातार विकास हो रहा है जो भी जनता से वादा किया किया गया था लगभग सभी पूरा किया गया कोन बस्ती की की सड़कों का निर्माण कराया गया जो पिछले 10-15 वर्षों से गढ्ढायुक्त था परन्तु धीरे-धीरे सभी सड़कों का निर्माण कराया गया, वहीं कोन विंढमगंज मार्ग का भी निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है, नंदलाल गुप्ता वाली सड़क का लोकार्पण से ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया, लोकार्पण के समय मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष रामलाल चेरो, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील जायसवाल, पूर्व प्रमुख वंशीधर, अलखनारायण शुक्ला, राकेश तिवारी, महामंत्री मनोज तिवारी, रमेश चौबे,प्रमोद जायसवाल, श्रावण जायसवाल, नंदलाल गुप्ता, भोजराज कन्नौजिया,मंहगू राम, सुर्यभान सिंह, समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।




