Sonbhadra News : शार्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का नुक़सान
वैनी बाजार में कपड़े की दुकान में आग लगने से लाखों का कपड़ा जल कर ख़ाक हो गया । जिससे दुकानदार को लाखों का नुक़सान हो गया ।

sonbhadra
11:22 AM, September 12, 2025
अवधेश पटेल (संवाददाता)
वैनी (सोनभद्र) । रायपुर थाना क्षेत्र के वैनी बाजार में कपड़े की दुकान में आग लगने से लाखों का कपड़ा जल कर ख़ाक हो गया । जिससे दुकानदार को लाखों का नुक़सान हो गया ।
जानकारी के अनुसार श्रीराम पिता स्वर्गी शिवदास निवासी भट्पुरवा रेटी कला थाना पन्नूगंज के निवासी हैं। वैनी बाजार में महावीर कटरा के मकान में जय मां दुर्गा वस्त्रालय के नाम से कपड़ा का दुकान है । किसी कार्यवश दुकानदार गुरुवार शाम को 6:00 बजे दुकान बंद करके वह अपने घर चले गए । रात करीब 7:30 बजे के लगभग दुकान में धुआं की लपटे निकलते देख बगल वाले दुकानदारों ने देखा तो हल्ला मचाना शुरू कर दिया। बगल से कटरा मलिक ने आकर दुकानदार को फोन कर बुलाया । बगल के दुकानदारों ने मलिक के सामने शटर का ताला तोड़कर देखा तो अंदर आग की लपटे दुकान में रखे सामान सहित कपड़े जल रहा था । विद्युत सब-स्टेशन दुबेपुर पर बिजली कटवाकर आग बुझाने की कोशिश कि गयी लेकिन तब तक पूरा सामान जलकर ख़ाक हो गया था । पीड़ित ने बताया कि बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगी है जिसकी सूचना क्षेत्रीय लेखपाल और बिजली विभाग ऑफिस को दे दी गई है । वहीं हमारा रेडीमेड साड़ी कपड़ा मिलाकर पांच लाख के लगभग का सामान जलकर राख हो गया है ।




