Sonbhadra news : कोटा कनहर पुल पर चलती बोलेरो में लगी आग, पूरी गाड़ी जलकर हुआ खाक
बृजेश कुमार चेरो निवासी मदरिया पडरक्ष,थाना कोन अचानक गाड़ी रोक कर अपने पत्नी व दो बच्चों को गाड़ी से निकाल दुर भाग गए देखते ही देखते पूरी गाड़ी धू धू कर जलकर खाक हो गई।

sonbhadra
6:13 PM, August 11, 2025
पीके विश्वकर्मा/एम शर्मा (संवाददाता)
!★ भाजपा मंडल अध्यक्ष के साले की बताई जा रही है गाड़ी
कोन सोनभद्र । कोन तेलगुडवा मार्ग पर स्थित कोटा कनहर पुल पर सोमवार की लगभग पौने तीन बजे तेलगुडवा की ओर से आ रही बोलेरो बीच पुल पर आये ही गाड़ी में अचानक आग लग गई, धुआं देखकर गाड़ी चला रहा बृजेश कुमार चेरो निवासी मदरिया पडरक्ष,थाना कोन अचानक गाड़ी रोक कर अपने पत्नी व दो बच्चों को गाड़ी से निकाल दुर भाग गए देखते ही देखते पूरी गाड़ी धू धू कर जलकर खाक हो गई।
जानकारी के अनुसार उक्त गाड़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष कोन रामलाल चेरो की साले की बताई जा रही है, पहले उक्त गाड़ी मंडल अध्यक्ष का ही था जो वर्तमान में अपने साले बृजेश कुमार चेरो को ट्रांसफर कर दिया गया था उक्त जानकारी मंडल अध्यक्ष ने बताया कि मेरी गाड़ी लेकर मेरे साले बृजेश कुमार चेरो अपने पत्नी कुन्ती देवी व दो बच्चों के साथ अपने ससुराल राखी बांधने खेवंना चोपन गये थे कि सोमवार की दोपहर बाद वापस लौटते समय कोटा पुल पर बैटरी शार्ट से अचानक आग लग गई संयोग अच्छा रहा कि धुआं निकलते देख सभी बाहर निकल गये सभी बाल बाल बच गए, गाड़ी धू धू कर जलकर खाक हो गई।




