Sonbhadra News : अग्निशमन विभाग ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, अग्निशमन उपकरणों की दी जानकारी
निरीक्षण के दौरान पंडाल आयोजकों को अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करने, अग्निशमन उपकरणों को क्रियाशील स्थिति में रखने तथा किसी भी आपातकालीन परिस्थिति से निपटने हेतु आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दि

sonbhadra
5:25 PM, October 18, 2026
शांतनु कुमार
सोनभद्र। कोलकाता में हुए पंडाल हादसे के बाद यूपी में सतर्कता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद के विभिन्न स्थलों पर स्थापित पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अग्निशमन अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा पंडालों में अग्नि सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग एवं संचालन के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
निरीक्षण के दौरान पंडाल आयोजकों को अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करने, अग्निशमन उपकरणों को क्रियाशील स्थिति में रखने तथा किसी भी आपातकालीन परिस्थिति से निपटने हेतु आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए।
सोनभद्र पुलिस एवं अग्निशमन विभाग द्वारा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा किसी भी संभावित अग्नि दुर्घटना की रोकथाम के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।




