Sonbhadra News : रेलवे स्टेशन के यूपीएस इलेक्ट्रॉनिक रूम में लगी आग,मची अफरा-तफरी
विंढमगंज रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित इलेक्ट्रॉनिक रूम के अचानक लगी आग से अफरा-तफरी मच गई

सोनभद्र
5:38 PM, June 10, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना से महज एक किलोमीटर दूर रेलवे स्टेशन परिसर स्थित यूपीएस (UPS) इलेक्ट्रिक रूम में आज बुधवार अपराह्न 1:00 के लगभग अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और यूपीएस रूम पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग लगने से स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई।घटना के दौरान तेज लपट व धुआं का गुब्बार उठने लगा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद रेलवेकर्मी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच कर परिसर में मौजूद हैंडपंप व समरसेबुल के पानी से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग की चपेट में आने से यूपीएस रूम में रखे विद्युत उपकरण जलकर नष्ट हो गए।गनीमत रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ी दुर्घटना होने से बाल-बाल बच गई। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारम्भिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।
घटना के दौरान अग्निशमन विभाग भी सुचना पर पहुंच कर पुरे तरह से आग बुझाई।रेलवे के अधिकारी कर्मचारियों ने संबंधित विभाग को सूचना दे दी है, मौके पर स्थानीय प्रशासन दलबल के साथ पहुंची।




