Sonbhadra news : पुआल में लगी आग, ग्रामीणों के सहयोग से आग पर पाया काबू
केवटा कमरिया में आज शाम के लगभग बच्चों ने खेल खेल में धान की दस विगहा खेत के पुआल के समीप आग जलाने की चिंगारी से पुआल में आग लग गई।

sonbhadra
6:03 PM, November 24, 2025
राकेश चौबे/नीरज सिंह
मारकुंडी सोनभद्र । राबर्ट्सगंज विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत केवटा कमरिया में आज शाम के लगभग बच्चों ने खेल खेल में धान की दस विगहा खेत के पुआल के समीप आग जलाने की चिंगारी से पुआल में आग लग गई, जिसका धुआं आग की लपटो के देख पास पड़ोस ग्रामीण अपने सन साधनो, कुआ, बोरिंग, हैण्डपम्पो, पाईप से घंटों मशक्कत करने के पश्चात आग पर काबू पा लिया। जिससे आस पास के किसानों की खेत खलिहान में रखे फसल सुरक्षित बच जाने से सभी ने राहत की सास लिया।
उक्त सम्बंध में नंदलाल भारती पूर्व प्रधान केवटा ने बताया कि राजाराम पाठक पुत्र अ़ंबिका राम पाठक की 10 बिगहा धान की पुआल खलिहान में रखा हुआ था इसी के सटे लगभग 50 मीटर की दूरी पर अन्य किसानों की खेत खलिहान में रखे धान की फसल सुरक्षित बच जाने से सभी किसानों ने राहत की सांस ली।




