Sonbhadra News : पुआल में लगी आग, ग्रामीणों की सूझबुझ से बड़ा हादसा टला
म्योरपुर ब्लॉक के नौडीहा ग्राम में आज दोपहर अज्ञात कारणों से सड़क किनारे रखे पुआल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने तेज़ी से पुआल के ढेर को अपनी चपेट में ले लिया।

sonbhadra
4:40 PM, November 28, 2025
राजा (संवाददाता)
अमवार (सोनभद्र) । म्योरपुर ब्लॉक के नौडीहा ग्राम में आज दोपहर अज्ञात कारणों से सड़क किनारे रखे पुआल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने तेज़ी से पुआल के ढेर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बोरिंग व टैंकर की मदद से आग बुझाने में जुट गए।काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से किसान को भारी नुकसान हुआ है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों किसान कृष्ण प्रसाद, संजय कनौजिया ने मांग की है कि प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।




