Sonbhadra news : किसान के घर में लगी आग गृहस्थी समान समेत बाइक व भैस जली
झोपड़ी आकस्मिक धु - धु कर जलने लगा जब तक ग्रामीणों द्वारा डायल 112 पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी गई जब तक फायर विग्रेड पहुची सारा सामान जल कर राख हो गया।

sonbhadra
5:30 PM, April 14, 2026
राकेश चौबे
★ गरीब किसान का लगभग 10 लाख रुपए हुआ नुकसान खुले आसान के निचे रहने के लिए हुए विवश
गुरमा सोनभद्र । चोपन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत चिरहुली ग्राम सभा में मंगलवार दोपहर 2 बजे के लगभग गरीब किसान संजय चौहान पुत्र स्व. रामलखन चौहान कच्चा मकान और झोपड़ी आकस्मिक धु - धु कर जलने लगा जब तक ग्रामीणों द्वारा डायल 112 पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी गई फायर बिग्रेड की वाहन पहुचने तक पूरा घर झोपड़ी में भयंकर आग की चपेट से घर में रखा गृहस्थ की सभी समान जलकर खाक हो गया वहीं 30 कुंतल गेंहू, 10 कुंतल चावल, फ्रीज, टीबी, कुलर, पंखा के साथ मोटर साईकिल, झोपड़ी में बंधी भैस और उसका बच्चा भी बुरी तरह झुलस गई। कपड़े गहने नगदी भी जलने का भी जानकारी दी गई।
उक्त सम्बंध में प्रबुद्ध व्यक्तियों ग्रामीणों ने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों से गरीब परिवार को उचित मुआवजा दिलवाने की मांग किया है।



