Sonbhadra news : खलिहान और घर में लगी आग, घर गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख
खलिहान और कच्चे मकान की झोपड़ी में अकस्मात् आग लगने से धूं - धूं कर जलने लगा। ग्रामीणों द्वारा डायल पीआरबी 112 पुलिस सूचना दी गई। आग बुझाने का ग्रामीणों ने भरपूर प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया

sonbhadra
9:08 PM, April 19, 2026
राकेश चौबे
मारकुंडी-सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के बेलछ ग्राम पंचायत के अकेलवा टोला में दोपहर 1 बजे के लगभग गंगाराम पुत्र स्व. बुध्दिराम भूईहार के खलिहान और कच्चे मकान की झोपड़ी में अकस्मात् आग लगने से धूं - धूं कर जलने लगा। ग्रामीणों द्वारा डायल पीआरबी 112 पुलिस सूचना दी गई। आग बुझाने का ग्रामीणों ने भरपूर प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका जिससे खलिहान में रखा अरहर, चना आदि अनाज समेत पूरा घर -झोपड़ी भयंकर आग की लपटो से घिर गया और घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग की लपटों ने घर के अंदर रखा गेंहू, चावल, चना, अरहर, कपडा के साथ ही साथ झोपड़ी जलकर खाक हो गया। सूचना पाकर इलाका लेखपाल भी मौके पर पहुंच गए। आगलगी की इस घटना से पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने के लिए विवश है।
इस सम्बंध में प्रबुद्ध ग्रामीणों ने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलवाये जाने की मांग की है।



