Sonbhadra news : दुकान में लगी आग, समान जलकर हुआ खाक
रामबच के परचून दुकान में नगद समेत समान जल कर खाक हो गया।सुबह जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

sonbhadra
12:31 PM, April 14, 2026
राकेश चौबे
मारकुंडी सोनभद्र । चोपन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सलखन महदेईया टोला में बीती रात पूर्व प्रधान सलखन रामबच के परचून दुकान में नगद समेत समान जल कर खाक हो गया।सुबह जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
उक्त सम्बंध में राघवेंद्र भारती वार्ड सदस्य, प्रदीप कुमार ने बताया कि सोमवार की रात समय से दुकान बंद कर सभी घर में सो रहे थे दुकान में अकास्मिक आग लग गई जिसमे दुकान नगद समेत समान सभी जलकर खाक हो गई। जो लगभग पच्चास हजार रुपए की नुकसान बताया गया।



