Sonbhadra News : जेसीबी मशीन के दुकान से लाखों रुपये की स्पेयर-पार्टस के चोरी मामले में प्राथमिकी दर्ज
जेसीबी मशीन के दुकान से लाखों रुपये की स्पेयर-पार्टस के चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। जिसपर अनपरा पुलिस ने प्राथमिकी कायम कर जांच शुरु कर् दी है।

sonbhadra
6:37 PM, January 17, 2026
अनपरा (सोनभद्र) । जेसीबी मशीन के दुकान से लाखों रुपये की स्पेयर-पार्टस के चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। जिसपर अनपरा पुलिस ने प्राथमिकी कायम कर जांच शुरु कर् दी है।
जानकारी के मुताबिक राज संस आटो प्राइवेट लिमिटेड नाम से अनपरा के औड़ीमोड में एक जेसीबी मशीन की दुकान है। जिसके प्रबंधक दिनेश प्रसाद यादव ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया है कि इस दुकान का प्रधान कार्यालय वाराणसी में है। जबकि इसकी एक शाखा कार्यालय ग्राम औड़ी मोड आदर्श नगर अनपरा में संचालित होती है। 14 जनवरी की शाम को शाखा कार्यालय अनपरा को बन्द किया गया। उस समय कार्यालय एवं स्टोर का सामान सुरक्षित था। 16 जनवरी की सुबह 9:30 बजे जब कार्यालय एवं स्टोर खोलकर मिलान किया गया तो लगभग ₹2077986/ का सामान दुकान में नही था।
वहीं अनपरा थाना पुलिस बीती रात प्राथमिकी दर्ज कर अग्रीम कारवाई में जुट गई।




