Sonbhadra News : आदिवासी नाबालिग छात्रा से छेड़खानी में छ युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, सभी गिरफ्तार

कोन थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक छात्रा के साथ कुछ युवकों द्वारा छेड़खानी किये जाने का मामला सामने आया है। मामला सज्ञान में आने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

news-img

छेड़खानी मामले में गिरफ्तार सभी आरोपी

sonbhadra

4:30 PM, April 13, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

पी के विश्वकर्मा (संवाददाता) 

० स्कूल से घर जाते समय युवकों ने किया था छेड़खानी

कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक छात्रा के साथ कुछ युवकों द्वारा छेड़खानी किये जाने का मामला सामने आया है। मामला सज्ञान में आने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को कोन से पढ़ाई करके पैदल ही अपने घर जा रही एक नाबालिक छात्रा को सुनसान रास्ता देखकर पहले से घात लगाए बैठे कुछ युवकों ने छात्रा को अकेले देख छेड़खानी करने लगे। किसी प्रकार छात्रा ने शोर मचाते हुए घर जाकर पूरी घटना के बारे में घर वालों को बताई। जिसके बाद छात्रा के पिता की तहरीर पर 6 मनचलों के खिलाफ कोन पुलिस ने छेड़खानी व पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सोमवार को सभी आरोपी युवकों को न्यायालय भेज दिया । पकड़े गए आरोपी युवकों में यशवंत, सुमंत कुमार, शशि कुमार, राकेश कुमार सभी निवासी हडवरिया कचनरवा थाना कोन व मनीषा कुमार, विवेक कुमार निवासी गरवांन थाना नगर उंटारी झारखंड बताया गया, जिसे बसस्टैंड कोन से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि सभी अमिला धाम से बकरा लेकर बना खा और नशा कर रहे थे, उसी दौरान छात्रा को अकेले पाकर छेड़खानी करने लगे। जब छात्रा ने शोर मचाना शुरू किया तो सभी फरार हो गए । सूचना मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर संबंधित धारा में कार्यवाही करते हुए सोमवार को मा0 न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह के अलावा उ0नि0 राकेश राय, हे0 का0 विनय सुरेन्द्र चौहान, अभय कुमार शामिल रहे।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.