भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अल्ताफ कादरी ने न्यायालय में अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर मुश्ताक खान, सिराजुद्दीन खान, मो0 नूर अहमद निवासी दीपनगर, मौलाना खुर्शीद निवासी कांशीराम आवास, अजहर खान निवासी रामलीला गेट के सामने कस्बा रॉवर्ट्सगंज के खिलाफ प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। आरोप लगाया था कि जिला मुख्यालय पर वर्ष 2011 से अवैध तरीके से मदरसे का संचालन किया जा रहा है साथ ही दावा किया गया कि ये लोग हर साल मदरसे के नाम पर फर्जी तरीके से कैलेंडर छपवाते हैं। फर्जी रसीद काटकर अवैध धन की वसूली करते हैं। जब उसने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी से आरटीआई के तहत सूचना मांगी तो पता चला कि मदरसा जियाउल उलूम नाम की कोई संस्था रजिस्टर्ड नहीं है।