Sonbhadra News : अवैध तरीके से भण्डारित पटाखा मामले में चार के विरुद्ध FIR दर्ज
एसओजी टीम व थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्यवाही, अवैध लाईसेंस के रुप में भण्डारित किये 108 पेटी पटाखा बरामद किया है। इस दौरान अवैध भंडारण से जुड़े चार अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस..

sonbhadra
4:34 PM, October 11, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । एसओजी टीम व थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्यवाही, अवैध लाईसेंस के रुप में भण्डारित किये 108 पेटी पटाखा बरामद किया है। इस दौरान अवैध भंडारण से जुड़े चार अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है।
घनी आबादी के बीच घरों में रखा था पटाखों का जखीरा -
मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि "गुरूवार को मुखबिर की सुचना पर रॉबर्ट्सगंज पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने रॉबर्ट्सगंज के अम्बेडकर नगर मोहल्ले में एक मकान में छापेमारी कर अवैध तरीके से भण्डारित 108 पेटी आतिशबाजी के पटाखे बरामद किया है। वहीं पुलिस ने चार अभियुक्तों मनीष केशरी (25वर्ष) पुत्र शालिक राम केशरी, मनोज केशरी पुत्र स्व0 काशी प्रसाद निवासी वार्ड नं0 15 अम्बेडकरनगर चन्दन केशरी (41वर्ष) पुत्र स्व0 बेनी माधव केशरी नि0 मेन चौक शीतला मंदिर के पास वार्ड नं0 23 तथा जितेन्द्र केशरी पुत्र पुत्र स्व0 बेनी माधव केशरी नि0 वार्ड नं0 21 मकान नं0 01 मेन चौक के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है।"
7 लाख रूपये बतायी जा रही है बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत -
अपर पुलिए अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि "बरामद पटाखों की बाजार में कीमत तक़रीबन 7 लाख रूपये बतायी जा रही है। सोनभद्र पुलिस की आगामी त्योहारों के दृष्टिगत अवैध पटाखा गोदामों पर छापेमारी की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।"
बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण - पटाखों का अवैध जखीरा बरामद करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना रावर्टसगंज सत्येन्द्र राय, एसओजी प्रभारी निरीक्षक रामस्वरुप वर्मा, प्रभारी सर्विलांस सेल उ0नि0 नागेश सिंह, उ0नि0 रामअवध यादव थाना रावर्टसगंज, उ0नि0 कमलनयन दूबे प्रभारी चौकी प्रभारी कस्बा रॉबर्ट्सगंज, हे0का0 संजय चौहान, का0 रितेश पटेल का0 अजीत कुमार एसओजी, चालक हे0का0 नन्दलाल राम, का0 रमेश गौड़, का0 सन्तोष कुमार, का0 लवकुश खरवार, का0 अभिषेक पाण्डेय, म0का0 निहारिका पाण्डेय थाना रॉबर्ट्सगंज शामिल रहे।




