Sonbhadra News : 10 फरवरी से चार ब्लॉकों में खिलाई जाएगी फाइलेरिया की दवा
शुक्रवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय सभागार में सीएमओ डॉ0 अश्वनी कुमार की अध्यक्षता में फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। इस दौरान सीएमओ ने....

sonbhadra
9:01 AM, January 11, 2025
आनन्द कुमार चौबे ((संवाददाता)
सोनभद्र । शुक्रवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय सभागार में सीएमओ डॉ0 अश्वनी कुमार की अध्यक्षता में फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। इस दौरान सीएमओ ने ब्लॉक ककराही, घोरावल, चतरा एवं दुद्धी के अधीक्षक/प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, बीसीपीएम, बीपीएम को निर्देशित किया कि टाइम लाइन के अनुसार माइकोप्लान बनवा ले, आशाओं का प्रशिक्षण पूर्ण कर लें तथा इस बात का विशेष ध्यान रखें कि टीम द्वारा अपने सामने दवा खिलायी जाये, दवा वितरण से बचें एवं प्रचार प्रसार के माध्यम से दवा न खाने वाले लोगों को जागरूक करें व दवा खिलाएँ। बैठक में में वीबीडी कन्सलटेन्ट ने एमडीए अभियान के बारे में पीपीटी के माध्यम से विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी।
फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत चार ब्लॉकों ककराही, घोरावल, चतरा एवं दुद्धी में 10 फरवरी से 25 फरवरी तक एमडीए कार्यक्रम चलाया जाना है। एमडीए अभियान के दौरान घर-घर जाकर 2 वर्ष के ऊपर की समस्त आबादी को डीईसी एवं अल्बेन्डाजोल की टैबलेट आयुवर्ग के अनुसार खिलायी जायेगी। दवा खिलाये जाने हेतु कुल 880 टीमें बनायी गयी है, प्रत्येक टीम में 2 सदस्य होगे जो सप्ताह के 4 दिन सोमवार, मंगलवार, गुरूवार तथा शुक्रवार में प्रत्येक दिन लगभग 20 से 25 घरों में दवा खिलायेगें। टीम के निरीक्षण हेतु कुल 160 सुपरवाइजर लगाये जायेंगे, प्रत्येक सुपरवाइजर 5 से 6 टीमों का निरीक्षण करेंगे।
बैठक में समस्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 जी0एस0यादव, डॉ0 प्रेमनाथ सहित कार्यालय जिला मलेरिया अधिकारी समस्त अधिकारी/कर्मचारी, पाथ के जोनल/डीसी कोआर्डिनेटर, आईडीएसपी यूनिट तथा जिला कार्यक्रम प्रबन्धक एनएचएम की टीम उपस्थित रहे।




