Sonbhadra News : सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दोपहर को गर्मी कर रही बेहाल
में मौसम लगातार बदल रहा है। सुबह-शाम हल्की ठंड है और दोपहर को तेज धूप गर्मी का अहसास करा रही है। दोपहर को पारा 32.6 डिग्री तक पहुंच गया है, जबकि रात तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया....

sonbhadra
8:22 AM, March 23, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । जिले में मौसम लगातार बदल रहा है। सुबह-शाम हल्की ठंड है और दोपहर को तेज धूप गर्मी का अहसास करा रही है। दोपहर को पारा 32.6 डिग्री तक पहुंच गया है, जबकि रात तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मार्च की शुरुआत से ही तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। लेकिन पिछले सप्ताह पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी व आस-पास में जिलों में ओलावृष्टि और बारिश का असर जिले के मौसम पर भी दिखाई दे रहा है। सुबह और शाम हवा में ठंडक बढ़ने हल्की सर्दी का एहसास हो रहा है। शनिवार सुबह आकाश में बादल भी छाए, लेकिन थोड़ी देर बाद फिर से चटक धूप खिल उठी। धूप के कारण दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है। गर्मी से बचने के लिए पंखे का सहारा लेना पड़ रहा है। अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो शुक्रवार के मुकाबले एक डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री गिरकर 17.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
मौसम विभाग के राजन सिंह का कहना है कि सोमवार से चटक धूप के साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी होने का अनुमान है, इससे गर्मी का असर भी बढ़ेगा।