Sonbhadra News : घरेलू कलह से तंग महिला ने रिहन्द डैम में लगाई छलांग, पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से महिला को सुरक्षित बचाया गया
रिहंद बांध के समीप सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घरेलू कलह से आजिज होकर एक विवाहिता ने सोमवार की दोपहर रिहंद बांध के सामने स्थित श्मशान घाट से रेणु नदी में छलांग लगा दी।





