Sonbhadra News : बल्ब जोडते समय चपटे में आए बाप-बेटा, बाप की मौत, बेटा घायल
थाना क्षेत्र के सतबहनी गांव के नवाटोला में करेन्ट की चपेट में आकर बाप की मौत व बेटा घायल हो गया। घायल का निजि अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।
.jpeg&w=3840&q=75)
sonbhadra
6:15 PM, March 15, 2025
राजेश कुमार (संवाददाता)
बभनी (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र के सतबहनी गांव के नवाटोला में करेन्ट की चपेट में आकर बाप की मौत व बेटा घायल हो गया। घायल का निजि अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।
थाना क्षेत्र के सतबहनी गांव के नवाटोला में करेन्ट की चपेट में आने से 55 वर्षीय राजनाथ पुत्र शिवरतन की मौत तो वहीं 25 वर्षीय भगवान सिह करेन्ट की चपेट में आकर घायल हो गया। घायल का निजी संस्थान में उपचार कराया गया । जिसकी हालत ठीक बताया गया। ग्राम प्रधान त्रिवेणी प्रसाद ने बताया कि घर में बल्ब लगा रहे थे कि अचानक करेन्ट की चपेट में आ गए। जिसमें राजनाथ की मौत हो गई और बेटा घायल हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को परिजनो ने दी है। राजनाथ खेती का काम करके परिवार का भरण पोषण करता था। घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मचा हुआ है होली के पर्व पर हुए हादसे ने हैली का त्यौहार फिंका कर दिया।




