Sonbhadra news : तीन बच्चों के बाप ने लगाई फांसी, हुई मौत
फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई

sonbhadra
5:53 PM, October 25, 2024
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन सोनभद्र । जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बरगवां टोला बरवाडीह में बुधवार को एक व्यक्ति का घर में ही फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई जिसके बाद मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान प्रतनिधी बरगवां के द्वारा डायल 112 पुलिस को सूचना दिया गया एक व्यक्ति फांसी लगा लिया है मौके पर डायल 112 पुलिस पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और इसकी सूचना जुगैल थाना प्रभारी को दिया मौके पर पहुंची जुगैल शव को कब्जे में लेकर अग्रीम कार्यवाही में जुट गई।
वहीं लोगों के द्वारा बताया गया मृतक बुल्लु गोंड़ उम्र 32 वर्ष पुत्र केशव गोंड़ निवासी वरगवा टोला बरवाडीह का रहने वाला है जो मन्दबुद्धि का था जिसके छोटे - छोटे तीन बच्चे भी हैं |




