Sonbhadra News : अस्चलगामी सूर्य को व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य
सूर्य उपासना महापर्व के तीसरे दिन छठ घाट पर उमड़ी भीड़

सोनभद्र
6:31 PM, October 27, 2025
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। आस्था का महापर्व सूर्य षष्टी ब्रत के तीसरे दिन नदी की जलधारा में खड़ी होकर ब्रती महिलाओं ने अस्चलगामी सूर्य को अर्घ दिया।
छठ पूजा सेवा समिति के मुख्य संरक्षक अजय कुमार रजक व वरिष्ठ समाजसेवी संजीव जौहरी के मार्गदर्शन में आयोजित छठ पूजन को महापर्व के रूप में मनाने वाले श्रध्दालुओं की भीड़ छठ घाटों पर उमड़ पड़ी।
सूर्य उपासना का महाव्रत सम्पूर्ण ब्रह्मांड को सुख देने वाला होता है।इस व्रत को करने से सुखद अनुभूति होती है।भगवान भाष्कर के उपासना में डुबे हुये सुर्यदेव के निराजल व्रत के बाद भी व्रती महिलाएं व पुरुषों में काफी उत्साह देखा गया।
फुलवार के मलिया नदी के पावन तट पर महिला-पुरुष श्रध्दालुओं ने डुबते हुये भगवान भास्कर को अर्घ दिया।तमाम व्रती महिलाएं सडक पर दण्डवत करते हुये छठ घाटों तक पहुची।मलिया नदी के पावन महिलाएं रास्ते मे छठ माता के गीत"काँच ही बॉस के बहँगीया,बहंगी लचकत जाए,इत्यादि गीतों से गुंजायमान था।
सुरक्षा व्यवस्था में विंढमगंज पुलिस मौजूद रही।
इससे पूर्व सुबह से ही छठ पूजा सेवा समिति के सभी सदस्य छठ व्रतियों के आगवगमन समेत टेंट,लाइट की व्यवस्था में लगे रहे। समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, ग्राम प्रधान महुली, अरविन्द जायसवाल,मनोज कन्नौजिया, वीरेन्द्र कन्नौजिया, नन्दलाल गुप्ता, राजनाथ गोस्वामी, पंकज गोस्वामी, पंकज कन्नौजिया, विकास कन्नौजिया (बबलू),उदय शर्मा,संजय कन्नौजिया,विकास कन्नौजिया उर्फ विक्की,आशीष कन्नौजिया समिति के सभी सदस्यों के साथ छठ घाट पहुंच मार्ग का साफ-सफाई कर रहा था।इस विशाल पंडाल व लाइटिंग के साथ चेंजिंग रूम,सेल्फी प्वाइंट की व्यवस्था कराई गई थी जो शोभा देखने लायक थी,पूरा छठ घाट रोशनी से जगमगा रहा था।




