Sonbhadra News: तेज बरसात ने मचाई आफत, दो कच्चे घर गिरे
घोरावल तहसील क्षेत्र के कोरट मे दो गरीब परिवार बरसात से परेशान हो गए।उनके गृहस्थी का सामान उनका कच्चा घर गिरने से उसी मे दब गया।बरसात ने आफत मचा दी है।परिवार के लोग जीवन यापन करने मे परेशान हो गए है।

sonbhadra
4:35 PM, September 29, 2024
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल। घोरावल तहसील क्षेत्र में हो रही तेज बरसात से रविवार को दोपहर बाद कोलिया घाट पार कोरट गांव में दो गरीबों का कच्चा घर भारी बरसात के चलते ढह कर गिरा गया।
कोलिया घाट पार सोन नदी के समीप कोरट गांव के जोखई पुत्र कबूतर व संतोष पुत्र अशर्फी का कच्चा घर बरसात के कारण ढह कर गिर पड़ा। बरसात से पीड़ित जोखई के अनुसार उसके घर में रखा राशन और गृहस्थी के समान बर्बाद हो गया। जिसमें लगभग पन्द्रह हजार रुपये का नुकसान पहुंचा है। संतोष ने बताया कि उसे बरसात के कारण घर गिरने से गृहस्थी व राशन आदि नुकसान पहुंचने से करीब पच्चीस हजार रुपये की क्षति हुई है। दोनों आदिवासियों का तेज बारिश के चलते कच्चा घर ढह कर गिर पड़ा। घर गिरने से दोनों गरीब आदिवासी बेघर हो गए।
कोरट गांव के पीड़ित व ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से अपेक्षा की है कि बेघर हुए गरीब आदिवासियों को तत्काल सरकार के तरफ से आवास मुहैया कराया जाय।




