Sonbhadra News :किसानों ने कराया फार्मर रजिस्ट्रेशन
बूटबेढवा में आयोजित कैम्प में 46 किसानों का हुआ फार्मर रजिस्ट्रेशन

sonbhadra
5:54 PM, December 24, 2024
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। विकास खंड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत बुटबेढवा में स्थित पंचायत भवन में आज फार्मर रजिस्ट्री कराई गई। इस कैंप में किसानों को यह भी बताया गया कि किसी भी सीएससी केंद्र से आप फार्मर रजिस्ट्री करा सकेंगे। पंचायत भवन में लगे कैंप में कृषि विभाग के एग्रीकल्चर टेक्निकल मैनेजर अरुण कुमार सिंह ने किसानों को इसकी महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि किसान का पंजीयन होने के बाद कृषि संबंधित सभी कार्य जैसे फसल बीमा ,फसल ऋण, किसान सम्मान निधि योजना का लाभ इस पंजीयन के माध्यम से त्वरित मिल सकता है। आज 46 किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्री हुआ।




