मधुपुर (सोनभद्र) । इलाके के लोहरा गांव की गुलरहवां बस्ती, बट एवं तकिया गांव के किसानों ने सरकार द्वारा उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण किये जाने की भनक लगते ही बड़ी संख्या में किसानों व स्थानीय लोगों ने एक बैठक की । अब तक लोगों को बिभिन्न स्रोतों व राजस्व कर्मियों द्वारा प्राप्त मौखिक जानकारी के आधार पर लोगों द्वारा अधिग्रहण का पुरजोर विरोध करने की तैयारी शुरू कर दी गयी। आज ही सँयुक्त रूप से तीन गांवों के चुनिंदा लोगों को मिला कर एक संघर्ष समिति का गठन भी किया गया । उपस्थित किसानों ने संघर्ष समिति के बैनर तले सरकार के किसी भी प्रकार के लिये कृषि भूमि अधिग्रहण करने के खिलाफ बिरोध करने एवं अपनी कृषि से चल रही जीविका बचाने के लिये संकल्प लिया गया। बैठक में सामूहिक रूप से जिलाधिकारी एवं मंडलायुक्त को ज्ञापन दे कर अपनी आवाज पहुचाने का निर्णय लिया गया। संघर्ष समिति ने कहा कि सरकार को इंडस्ट्री के लिये वे अपनी कृषि भूमि अधिग्रहण करने का विरोध अंतिम दम तक किया जायेगा। बैठक में मुख्य रूप से मनोज कुशवाहा, सोहन प्रसाद, दिनेश सिंह, रविशंकर, रविन्द्र बहादुर सिंह, रामबचन, सन्तोष सिंह, अशोक कुमार, कमलेश एडवोकेट,आदि लोगों ने अपने बिचार व्यक्त किया जिसका उपस्थित किसानों ने सर्व सम्मति से समर्थन किया।