Sonbhadra News : कोन में किसान गोष्ठी मेला का हुआ आयोजन
बुधवार को कोन स्थित राजकीय बीज भंडार खेमपुर परिसर में एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय रबी गोष्ठी का आयोजन किया गया ।

रबी के फसलों के बारे में जानकारी देती ब्लॉक प्रमुख रुबी मिश्रा
sonbhadra
6:20 PM, December 11, 2024
पी0 के0 विश्वकर्मा (संवाददाता)
■ जागरूक किसानों द्वारा रबी के फसलों के बारे में दिए जानकारी
कोन (सोनभद्र) । बुधवार को कोन स्थित राजकीय बीज भंडार खेमपुर परिसर में एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय रबी गोष्ठी का आयोजन किया गया l जिसमें ब्लॉक प्रमुख रुबी मिश्रा द्वारा कृषकों को समय-समय पर तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराते हुए लाभान्वित करने एवं कृषि विभाग की समस्त योजनाओं को धरातल में अंतिम पायदान तक पहुंचाने हेतु कहा गया किसान गोष्ठी में आए हुए विभिन्न ग्राम पंचायतों के कृषकों को आभार प्रकट किया गया l
वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप ए शुभम सिंह द्वारा कृषि विभाग से संचालित योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए फार्मर रजिस्ट्री, फसल बीमा, पी एम किसान पी एम कुसुम योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दिये।
सहायक विकास अधिकारी कृषि कोन विकास भारती द्वारा कीट रोग नियंत्रण, एकीकृत फसल प्रबंधन, एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन आदि के बारे में कृषकों के बीच जानकारी साझा किए l रंजीत कुमार द्वारा बीज शोधन, भूमि शोधन के लिए कृषकों को प्रेरित किया गया तथा पंक्ति में बुवाई के लाभ को बताया गया l
ग्राम प्रधान खेमपुर सरफराज द्वारा सभी कृषकों का आभार व्यक्त किया गया l प्रगति शील कृषक सुरेंद्र सिंह द्वारा भूमि संरक्षण विभाग की योजनाओं के साथ साथ मत्स्य पालन की योजनाओं के बारे बताया बताए l इस मौके पर रिवेश गौर, उदय, शम्भू , डब्ल्यू, सुनील समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे l




