Sonbhadra News : ईसीआरकेयू की चोपन शाखा द्वारा शाखा सचिव उमेश कुमार सिंह के नेतृत्व में विदाई समारोह का आयोजन
चोपन रेलवे अस्पताल के सहायक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. असीम कुमार को पदोन्नति के साथ स्थानांतरण पर मंगलवार को विदाई दी गई।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
घनश्याम पांडे/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र)। चोपन रेलवे अस्पताल के सहायक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. असीम कुमार को पदोन्नति के साथ स्थानांतरण पर मंगलवार को विदाई दी गई। उन्हें मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है और अब वे बीकानेर मंडल में अपनी सेवाएं देंगे। इस अवसर पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) की चोपन शाखा ने शाखा सचिव उमेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विदाई समारोह का आयोजन किया। समारोह में वक्ताओं ने डॉ. असीम कुमार के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने बताया कि डॉ. कुमार ने अपनी सेवा अवधि के दौरान कर्मचारियों और उनके परिजनों को बेहतर चिकित्सीय सुविधाएँ प्रदान कीं। इस विदाई समारोह में चोपन स्टेशन अधीक्षक धीरेंद्र, सीटीआई कनक ओझा, मनोज कुमार (सीओएस), राकेश कुमार (टीआई), संतोष कुमार (एसएम चोपन), कपिल और मुकेश सहित कई रेलकर्मी उपस्थित थे। सभी उपस्थित लोगों ने डॉ. असीम कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किए। अंत में, डॉ. असीम कुमार ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चोपन में उन्हें मिला सहयोग और स्नेह वे हमेशा याद रखेंगे।