ट्राई साईकिल पाकर दिव्यांग लाभार्थियों के चेहरे खिले
*जिलाध्यक्ष एवं आयोग के उपाध्यक्ष ने वितरित किए 106 उपकरणरमेश (संवाददाता)
दुद्धी, सोनभद्र। दिव्यांजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित निःशुल्क कृत्रिम अंग /सहायक उपकरण योजना के अंतर्गत ब्लाक सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता एवं एसटी/ एससी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार के हाथों संयुक्तरूप से ब्लाक क्षेत्र के 106 दिव्यागजनों को उपकरण वितरित किया।कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार द्वारा सभी दिव्यागजनों को उपकरण वितरण कर उनके जीवन स्तर में सुधार किया जा रहा है।अब तक जो लोग दिव्यांग की श्रेणी में आते है उन्हें योजनाओं का लाभ न मिला हो वे सीएमओ से प्रमाण पत्र बनवा ले और ब्लाक में संबंधित अधिकारियों के यहां रजिस्ट्रेशन करा कर आने वाले दिनों में योजनाओं का लाभ ले।शिकायत मिली थी कि बैंक के कर्मियों द्वारा लाभार्थियों का खाता खोलने या ईकेवाईसी के लिए बार बार परेशान किया जा रहा है,उन्होंने संबंधित कर्मियों को निर्देशित करने का आश्वाशन दिया।वहीं शीघ्र ही जिला मुख्यालय पर ट्राई साइकिल/इलेक्ट्रिक साइकिल के रिपेयर सेंटर को खुलवाने का आश्वाशन भी दिया।इस दौरानट्राइसाइकिल 40,बैसाखी 31,कान का मशीन 10व्हील चेयर 10,स्मार्ट कोन 10,लेप्रोसी कीट 5 वितरित किया।इस दौरान लाभान्वित लाभार्थियों के चेहरे मुस्कुराते रहे।इस दौरान बीडीओ राम विशाल चौरसिया एवं एडीओ समाज कल्याण मनेंद्र सिंह ने कहा कि व्यो श्री योजना के अंतर्गत दीपावली बाद पुनः उपकरण के वितरण होंगे।
इस दौरान दिव्यांग कल्याण से गोलू ,विनय शर्मा राजन चौधरी,दीपक शाह ,दिलीप पांडेय,मनोज सिंह आदि उपस्थित रहे।