Sonbhadra News : योगी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्यो की लगायी गई प्रदर्शनी

योगी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर, सोनभद्र में भव्य समारोह आयोजित कर शासन की महत्वपूर्ण उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी दी गई।

news-img

sonbhadra

5:12 PM, March 27, 2025

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

जनपद न्यूज ब्यूरो 

सोनभद्र । उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर, सोनभद्र में भव्य समारोह आयोजित कर शासन की महत्वपूर्ण उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी दी गई। इस क्रम में जनपद सोनभद्र पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्यो को विभिन्न शाखाओं जैसे- यातायात शाखा, साइबर शाखा, महिला शाखा, मिशन शक्ति, वूमेन पावर लाइन 1090, फिल्ड यूनिट, फायर सर्विस, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 व वाचक कार्यालय द्वारा अपने-अपने शाखाओं से संबंधित कार्यो एवं नये कानून के विषय में जानकारी दी गई। इस अवसर पर सोनभद्र पुलिस द्वारा पोस्टर, बुकलेट व सोनभद्र पुलिस के समस्त शाखाओं द्वारा किये गये कार्यों की वीडियोग्राफी कराकर टी0वी0 के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग, घोरावल विधायक अनिल मौर्या, ब्लाक प्रमुख सदर अजीत रावत, जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण व अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.