Sonbhadra News : नगर पालिका क्षेत्र को प्लास्टिक फ्री करने के लिए किया जाएगा हर सम्भव प्रयास- ईओ
जनपद न्यूज live की इन खबर के बाद ईओ का बयान आया है, उन्होंने बताया कि नगर को प्लास्टिक फ्री करने के लिए लगातार व्यापार बंधुओं के साथ मीटिंग होती है ।

ईओ, नगर पालिका परिषद रावर्ट्सगंज
sonbhadra
7:54 AM, December 11, 2024
शान्तनु कुमार/आनंद चौबे
० व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा- जल्द अभियान को फिर से शुरू किया जाएगा
सोनभद्र । जनपद न्यूज live ने प्लास्टिक मुक्त को लेकर एक खबर लिखा था, जिसमें सवाल उठाया गया था कि जब गांव-गांव में लोग प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने की दिशा में अभियान चला कर गांव को सुंदर बना सकते हैं तो नगर पालिका क्षेत्र में आखिर नगर प्लास्टिक मुक्त क्यों नहीं किया जा रहा । जनपद न्यूज live की इन खबर के बाद ईओ का बयान आया है, उन्होंने बताया कि नगर को प्लास्टिक फ्री करने के लिए लगातार व्यापार बंधुओं के साथ मीटिंग होती है, उसमें उनसे कहा जाता है कि आप प्लास्टिक को इधर - उधर न फेंकें बल्कि एक बोरी या फिर डस्टबिन में डाल दें ताकि सुबह डोर-2डोर कूड़ा कलेक्शन कराया जा सके ।
वहीं व्यापार मंडल के अध्यक्ष कौशल शर्मा ने भी जनपद न्यूज live के खबर की सराहना करते हुए कहा कि अच्छी पहल है । उन्होंने बताया कि सभी व्यापारी प्लास्टिक फ्री पर काम करते हैं । उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यापारी प्लास्टिक सड़कों पर फेंक रहा है तो उसे गंभीरता से लिया जाएगा और आगामी दिनों में जल्द प्लास्टिक मुक्त नगर बनाने की दिशा में अभियान भी चलाया जाएगा ताकि हमारा नगर प्लास्टिक फ्री के साथ ग्रीन नगर-क्लीन नगर बन सके ।
आपको बतादें कि जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन लगातार काम कर रहा है । ऐसे में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पंचायत विभाग ने पहल करते हुए गांव-गांव प्लास्टिक फ्री गांव बनाने के लिए अभियान की शुरुआत की है ताकि गांव में प्लास्टिक से होने वाली समस्याओं से निजात मिल सके और उनका गांव सुंदर दिख सके ।




