Sonbhadra News : आदर्श नगर पंचायत द्वारा निकाली गई हर घर तिरंगा यात्रा
आदर्श नगर पंचायत चोपन द्वारा नगर में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली एवं अधिशासी अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

sonbhadra
6:30 PM, August 14, 2024
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । बुधवार को आदर्श नगर पंचायत द्वारा नगर में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली एवं अधिसासी अधिकारी मधुसूदन जायसवाल ने नगर पंचायत चोपन कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यह तिरंगा यात्रा नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों के सदस्यों नगर पंचायत के कर्मचारीयों तथा स्थानीय निवासियों द्वारा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा नगर पंचायत परिसर से चोपन मुख्य बाजार तक निकाली गई। इस दौरान देशभक्ति गितो से पूरे नगर का माहौल राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया सभी लोग हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जयकारे लगाते हुए नगर में भ्रमण किया साथ ही चेयरमैन उस्मान अली ने नगरवासियों को झंडा भी वितरण किया| इस मौके पर सत्य प्रकाश तिवारी,सभाषद नागेंद्र यादव,सलीम कुरैशी, अनिकेत रावत,नरेश यादव,रामपरिखा विश्वकर्मा, लिपिक अंकित पाण्डेय, रामनरेश चौधरी,जितू सिंह, राधारमण पाण्डेय, पंकज चौधरी, मनोज शुक्ला सहित नगर पंचायत समस्त कर्मचारी यात्रा में सामिल रहे|




