Sonbhadra News : टैक्स देने के बाद भी लोगों को नहीं मिल रही अच्छी सड़क, दुर्घटना की बढ़ी आशंका
हर साल टोल टैक्स बढ़ जाते हैं इसके अलावा लोगों से सुविधा मुहैया कराने के नाम पर तमाम टैक्स वसूले जाते हैं लेकिन जनता को मिलता क्या है यह सर्व व्यापी है।

sonbhadra
8:12 PM, June 29, 2026
जयनाथ मौर्या (संवाददाता)
मधुपुर (सोनभद्र) । हर साल टोल टैक्स बढ़ जाते हैं इसके अलावा लोगों से सुविधा मुहैया कराने के नाम पर तमाम टैक्स वसूले जाते हैं लेकिन जनता को मिलता क्या है यह सर्व व्यापी है।
मधुपुर बाईपास हाइवे की हालत इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। सड़कें कई जगहों पर ऐसी हो गयी है कि हर दिन दुर्घटना का दावत दे रहा है । उभरा डामर कार या छोटी गाड़ियों के लिए काफी खतारनाक हो गया है। वहीं कम्हरिया के पास महीनों से एक लेन बंद कर छोड़ दिया गया है, यह स्थित तब है जब भारी भरकम टोल गुजरने वाले वाहनों को अदा करना पड़ रहा है और कीमत चुकाने के बाद घटिया और दुर्घटनाजन्य सड़क मिल रही है। छोटी गाड़ी मालिकों का कहना है कि उभरे हुए डामर से टच होकर गाड़ियों की स्थिति खराब होती जा रही है । मजे की बात यह है कि यूँ तो पेट्रोलिंग वाहन लगातार दौड़ता रहता है लेकिन उसका काम केवल खराब वाहनों के पास संकेतक अवरोध लगाने एवं लेन परिर्वतन कर आवागमन बहाल करने तक सिमट गया है।




