शिवकुमार ने बताया कि उसके लड़के का गड़दरवा निवासी एक युवती के घर आना जाना था जो युवती के माता पिता सहित कुछ लोगों क़ो नगवार गुजर रहा था। दिनेश क़ो गायब करने और अनहोनी की आशंका जताते हुए शिवकुमार ने गत 28 दिसंबर क़ो हांथीनाला थाने में गड़दरवा निवासी एक युवती की माता पत्नी चन्दर, चन्दर पुत्र स्व0 तिलक, विजय सिंह गोड पुत्र स्व0 मटुक, देवसिंह पुत्र तिलकधारी, मनोज तिवारी पुत्र शम्भु तिवारी एवं विजय गुप्ता पुत्र बुद्धनाथ समस्त निवासीगण ग्राम गड़दरवा के विरूद्ध तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थी। हांथीनाला पुलिस ने धारा 140(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जाँच पड़ताल की बात कही थी। परिजनों ने पुलिसिया कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस सुस्त तरीके से काम कर रही है। 10 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक दिनेश क़ो नहीं ढूढ़ सकी है। नामजद लोगों ने ही दिनेश क़ो गायब किया है।