Sonbhadra News:ईओ व जेई ने निर्माणाधीन नाली का किया निरीक्षण,मानक के अनुसार कार्य नही पाए जाने पर जतायी नाराजगी,भुगतान पर लग सकती हैं रोक
अमवार रोड में हो रहें नाली निर्माण का मंगलवार को नगरवासियों की शिकायत पर अधिशासी अधिकारी व जेई ने मौके का निरीक्षण किया।शिकायत थी कि नाली निर्माण गुणवत्ताविहीन बनाई जा रही है ,जिसमें प्रयुक्त सरिया मा

निर्माणाधीन नाली का निरीक्षण करते जेई व ईओ
sonbhadra
8:15 PM, July 15, 2025
दुद्धी, सोनभद्र। अमवार रोड में हो रहें नाली निर्माण का मंगलवार को नगरवासियों की शिकायत पर अधिशासी अधिकारी व जेई ने मौके का निरीक्षण किया।शिकायत थी कि नाली निर्माण गुणवत्ताविहीन बनाई जा रही है ,जिसमें प्रयुक्त सरिया मानक के अनुरूप नहीं है साथ ही नाली की स्लोप सही नहीं है।निरीक्षण के दौरान कार्य में कई लापरवाही पाई गई।पीडब्लूडी जेई राजेश शर्मा ने निरीक्षण के दौरान नाराजगी जताते हुए बताया कि कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया है।नोटिस जारी कर भुगतान रोका जाएगा साथ ही बरसात के दिनों में कार्य नहीं होंगे।इस दौरान प्रभारी अधिशाषी अधिकारी अमित कुमार,नगर पंचायत प्रतिनिधि देवेश मोहन आदि उपस्थित रहे।




