Sonbhadra News : स्कूल के प्रांगण में पर्यावरण बैंक ने किया पौधरोपण
कम्पोजिट विद्यालय बूटबेढ़वा में किया गया पौधरोपण

सोनभद्र
5:02 PM, September 24, 2025
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को पर्यावरण बैंक की टीम ने विंढमगंज के कंपोजिट विद्यालय बूटबेडवा के प्रांगण में आम का पौधा लगाकर वृक्ष लगाने व वृक्ष बढ़ाने का संदेश दिया।
पर्यावरण के बिना जीवन संभव नहीं है। पौधे हमें मानव जीवन में अनेक प्रकार के लाभदाई साबित होते हैं। आज के परिवेश में यदि हम अपने पर्यावरण को लेकर सजक नहीं होंगे तो आने वाली हमारी पीढ़ियां के लिए प्राण वायु का संकट बना रहेगा।
इस अभियान में प्रमुख रूप से पर्यावरण बैंक के संयोजक श्री क्रांति सिंह, राजाराम दुबे, राजेश रावत, सुरेद्र कुमार गौतम, व विद्यालय के शिक्षक राजकमल यादव, मंजू देवी सहित अन्य शिक्षक गण उपस्थित रहे।
पर्यावरण बैंक टीम ने उपस्थित सभी लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाए और बचाने का आग्रह किया।




