Sonbhadra News : 'नमो मैराथन' में दिखा युवाओं का जोश
'नमो मैराथन' में बालक की दौड़ अविनाश होटल से सर्किट हाउस तक कराया गया जबकि बालिका वर्ग की दौड़ चुर्क बस स्टैंड से सर्किट हाउस तक कराया गया।

sonbhadra
3:29 PM, September 15, 2026
- पुलिस अधीक्षक व चेयरमैन ने दिखाई हरी झंडी
- प्रभारी मंत्री ने किया युवाओं का सम्मान
शांतनु कुमार/प्रकाश खत्री
सोनभद्र । जनकल्याण सेवा समिति द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 15 सितंबर को आयोजित 'नमो मैराथन' बड़ी संख्या में युवाओं ने प्रतिभाग किया। सुबह से ही बड़ी संख्या में युवा अपना रजिस्ट्रेशन कराने के लिए पहुंचे हुए थे।
'नमो मैराथन' में बालक की दौड़ अविनाश होटल से सर्किट हाउस तक कराया गया जबकि बालिका वर्ग की दौड़ चुर्क बस स्टैंड से सर्किट हाउस तक कराया गया। बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर मुकेश पुत्र बृज बिहारी रहे। जबकि दूसरे व तीसरे स्थान पर क्रमश: विनोद चौहान पुत्र दिनेश चौहान व विक्रम सिंह पुत्र छोटेलाल रहे।
इसी प्रकार बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर सुमन पटेल पुत्री रामलाल रही। जबकि जबकि दूसरे व तीसरे स्थान पर क्रमश: खुशबू पाल पुत्री श्रीराम पाल व आकांक्षा यादव पुत्री जितेंद्र यादव रही ।
इसके पहले बालक वर्ग के दौड़ को अंतरराष्ट्रीय खिलाडी बाबूलाल ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया । जबकि बालिका वर्ग की मैराथन दौड़ का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने तथा चुर्क चेयरमैन मीरा यादव ने संयुक्त रूप से हरि झंडी दिखाया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के सचिव धर्मवीर तिवारी का कहना है कि नमो मैराथन प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया। दौड़ के माध्यम से फिट इंडिया के प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने का प्रयास किया गया है। इसमें प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चे सोनभद्र जनपद के हैं। राष्ट्रीय व अंतर राष्ट्रीय खिलाडियों को भी सम्मान देने का काम किया गया है।
उन्होंने बताया कि दोनों वर्गो को प्रथम पुरस्कार के रूप में ₹21000 द्वितीय पुरस्कार दिया गया। जबकि द्वितीय विजेताओं को 11000 रुपया तथा तृतीय विजेताओं को 5100 रुपए पुरस्कृत किया गया। एवं 21 अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया।
वहीं जिले के प्रभारी मंत्री हंस राज विश्वकर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन के लिए आयोजन समिति को बहुत बहुत बधाई। उन्होंने कहा कि जिले में एक मिनी स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव है ताकि खिलाडियों को और अधिक लाभ मिल सके।




