Sonbhadra news : सिंचाई विभाग की जमीन पर हुआ अतिक्रमण, विभाग मौन
सोनपम्प नहर सेकेंड स्टेज आवासीय सिंचाई विभाग के समीप वर्षों से खाली पड़ी भूमि सिंचाई विभाग की कुछ दबंग लोग लगभग 10 विगहा भूमि अतिक्रमण कर खेती बारी करते हुए सम्पूर्ण भूमि पर पक्का मकान भी बना लिया गया।

sonbhadra
5:44 PM, November 15, 2024
राकेश चौबे
- लगभग 10 विगहा भूमि दबगो व्दारा खाता नं 0 - 320 भूमि गाटा में खेती बारी करते हुए बना दिया मकान भी
मारकुंडी सोनभद्र । चोपन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सिचांई विभाग ओबरा प्रखंड स्थित मारकुंडी मुख्य सोनपम्प नहर सेकेंड स्टेज आवासीय सिंचाई विभाग के समीप वर्षों से खाली पड़ी भूमि सिंचाई विभाग की कुछ दबंग लोग लगभग 10 विगहा भूमि अतिक्रमण कर खेती बारी करते हुए सम्पूर्ण भूमि पर पक्का मकान भी बना लिया गया। जो आम ग्रामीणों की आवागमन रास्ता था वह बंद कर दिया गया। जिससे राजस्व गांव अवई के ग्रामीणों ने जबरदस्त विरोध करते सम्बंधित विभागीय अधिकारियों समेत मुख्य मंत्री व सिंचाई विभाग मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को प्रार्थना पत्र देकर सिंचाई विभाग की भूमि खाली कराने के साथ आवागमन का रास्ता बहाल कराने की मांग किया गया है।
उक्त सम्बंध में सिंचाई विभाग ओबरा प्रखंड जेई विशाल शर्मा से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि अभी हमारे संज्ञान नहीं आया है अगर एसी कोई बात होगी तो स्थलीय निरिक्षण कर कब्जा धारियों पर उचित कार्यवाही की जायेगी।




