Sonbhadra News : पुलिस व इनामिया बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती
रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा बदमाशों की घेराबंदी की तो बदमाश मोटर साइकिल से हिन्दुआरी ओवर ब्रीज पार करके नीचे से उतरकर हिनौता गांव की तरफ भागने लगे । इसी बीच उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गए ।

मुठभेड़ में गोली लगने से घायल इनामी बदमाश
sonbhadra
9:35 AM, January 17, 2025
शान्तनु कुमार/आनंद चौबे
० इसके पहले भी 14 जनवरी को लूट के ही बदमाश से पुलिस की हुई थी मुठभेड़, जिसमें एक बदमाश को लगी थी गोली
० लूट की घटना में वांछित थे इनामी बदमाश
सोनभद्र । शुक्रवार की रात थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि लूट के दो इनामिया बदमाश जिन्होंने दिनांक 3/4 जनवरी 2025 को सुकृत क्षेत्र में ट्रक चालक से लूट की वारदात की थी, रॉबर्ट्सगंज से हिन्दुआरी की तरफ जा रहे हैं, जो किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं। इस सूचना पर रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा बदमाशों की घेराबंदी की तो बदमाश मोटर साइकिल से हिन्दुआरी ओवर ब्रीज पार करके नीचे से उतरकर हिनौता गांव की तरफ भागने लगे । इसी बीच उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गयी । जिसके बाद दोनों बदमाश उठकर पुलिस टीम पर फायर करने लगे । जिसके बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ फायर किया । जिसमे दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। दोनों बदमाशों की पहचान साहिल यादव निवासी गौरा कला थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी व राहुल यादव निवासी मेहगवां थाना राजातलाब जनपद वाराणसी के रुप में हुयी। पुलिस ने बताया कि दोनों बदमाशों के कब्जे से दो अदद तमंचा 315 बोर, दो अदद जिन्दा कारतूस व 2 अदद खोखा कारतूस, एक अदद पल्सर मोटर साइकिल, दो अदद मोबाइल फोन व लूट का नगद 16500/- रुपये बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि घायल दोनों बदमाशों को तत्काल ही जिला अस्पताल लोढ़ी सोनभद्र इलाज हेतु भेजा गया। फिलहाल फिल्ड यूनिट व उच्चाधिकारी मौके पर मौजूद हैं और जांच में जुटे हैं ।
आपको बता दें कि इसके पहले भी 14 जनवरी को लूट के ही बदमाश से पुलिस की हुई थी मुठभेड़, जिसमें एक बदमाश को लगी थी गोली । बाकी साथी फरार हो गए थे ।




