Sonbhadra News : पशु तस्कर और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक पशु तस्कर घायल चार गिरफ्तार
पुलिस टीम व पशु तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से एक तस्कर घायल हो गया जबकि चार तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । मौकै से 39 गोवंश व तमंचा व कारतूस भी बरामद किया गया है।

मुठभेड़ में गिरफ्तार पशु तस्कर
sonbhadra
2:48 PM, April 2, 2025
पी0के0 विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस टीम व पशु तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से एक तस्कर घायल हो गया जबकि चार तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । मौकै से 39 गोवंश व तमंचा व कारतूस भी बरामद किया गया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय ने बुधवार को बताया की बीती मध्य रात्रि में पुलिस को सूचना मिली कि कुछ पशु तस्कर गोवंश को लेकर थाना कोन अन्तर्गत चकरिया बॉर्डर के पास जंगल के रास्ते से सोमा पहाड़ी, रामपुर बरकोनिया होते हुए बिहार झारखण्ड में बेचने हेतु जा रहे है । उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोन व थानाध्यक्ष रामपुर बरकोनिया मय पुलिस बल के साथ तस्करों की घेराबंदी की, जिसपर पुलिस से घिरता हुआ देखकर 5 अभियुक्तों में से एक अभियुक्त ने पुलिस पर फायरिंग कर दिया । पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षार्थ में जवाबी कार्यवाही की जिसमें अभियुक्त कुर्बान अली पुत्र स्व0 मो0 खलील निवासी पनौरा थाना माँची जनपद सोनभद्र के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसको इलाज हेतु सीएचसी कोन भिजवाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया गया । पुलिस टीम ने मौके से चार पशु तस्कर रामाधार, राजदेव, वीरभान, मुन्ना अगरिया सभी निवासी सोहदार थाना मांची जिला सोनभद्र को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 39 राशि गोवंश, एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोन पर धारा 109 बीएनएस व धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।



