Sonbhadra News : बरामदे में खड़ी रोजगार सेवक की बाइक चोरी
कोहरवल गांव में बीती रात बरामदे में रखी बाइक चोरी हो गई । जिससे हड़कंप मच गया । वाहन स्वामी ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर बरामदगी की गुहार लगाई है ।

sonbhadra
3:38 PM, July 15, 2025
अवधेश पटेल (संवाददाता)
वैनी (सोनभद्र) । रायपुर थाना क्षेत्र के कोहरवल गांव में बीती रात बरामदे में रखी बाइक चोरी हो गई । जिससे हड़कंप मच गया । वाहन स्वामी ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर बरामदगी की गुहार लगाई है ।
जानकारी के अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र के कोहरवल गांव निवासी सुरेश पासवान पुत्र रामाज्ञा पासवान ग्राम पंचायत मउकलां का रोजगार सेवक है । वह रोज की तरह अपने बाइक बजाज पल्सर UP64-9365 को सोमवार की रात में बरामदे में खड़ी कर सोने चला गया था । मंगलवार की सुबह उठने पर उसकी बाइक नदारद थी । काफी खोजबीन करने पर पता नहीं चल पाया । उसके पश्चात रायपुर थाने में तहरीर देकर बाइक बरामदगी की गुहार लगाई है ।




