Sonbhadra news : फॉसिल्स पार्क में सुलगती आग पर कर्मचारियों ने पाया काबू
फॉसिल्स पार्क में मंगलवार साय 4 बजे के लगभग सुलगते हुए आग पर वन विभाग के कर्मचारियों ने समय रहते ही आग पर काबू पा लिया

फोटो : फॉसिल्स पार्क में सुलगती आग
sonbhadra
5:20 PM, February 11, 2025
राकेश चौबे
मारकुंडी सोनभद्र । चोपन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सलखन मुख्य राज मार्ग स्थित फॉसिल्स पार्क में मंगलवार साय 4 बजे के लगभग सुलगते हुए आग पर वन विभाग के कर्मचारियों ने समय रहते ही आग पर काबू पा लेने से सम्बंधित विभागीय अधिकारियों ने राहत की सास ली।
प्राप्त समाचार के अनुसार मंगलवार साय 4 बजे के लगभग कुछ घुमने आए आगन्तुकों द्वारा बीड़ी सिगरेट पीने वालों द्वारा आग की कोई चिंगारी से फॉसिल्स पार्क में सुखी घास में आग लगने से ज्योही धुआं उठने लगा तो इसकी जानकारी तत्काल चौकीदार श्यामसुंदर को होने पर सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को जानकारी देने के पश्चात सुलगती हुई आग पर अपने स्तर से प्रयास कर आग पर काबू पा लेने पर गुरमा वन क्षेत्राधिकारी सम्बंधित विभागीय अधिकारियों ने राहत की सांस ली।




