Sonbhadra News : क्षेत्र पंचायत की बैठक में विकास कार्यों पर जोर
ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड़ की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों संग बैठक हुई।
.jpg&w=3840&q=75)
sonbhadra
9:24 PM, January 31, 2025
एस प्रसाद (संवाददाता)
म्योरपुर (सोनभद्र) । शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड़ की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों संग बैठक हुई। बैठक में एडीओ पंचायत अजय कुमार सिंह ने पिछली कार्यवाही सहित कराए गए कार्यों को सदन में पढ़कर बताया। नए कार्य और समस्या पर चर्चा के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्यों और प्रधानों से अपनी बात रखने को कहा गया तथा विभिन्न ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से उनके द्वारा एवं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में सदन रखने का अवसर दिया गया। बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र के कई ज्वलंत मुद्दों पर जोरदार बहस की गई तो क्षेत्र पंचायत निधि से गांव में होने वाले विकास कार्य पर भी चर्चा हुई। बैठक के मुख्य अतिथि दुद्धी विधायक विजय सिंह गोड़ तथा विशिष्ट अतिथि एम एल सी आशुतोष सिन्हा रहे।एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने बैठक में बिजली विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति को लेकर नाराजगी जताते हुए एक दिन का वेतन रोकने की बात कही ।बैठक में स्वास्थ्य विभाग, सहकारिता विभाग,कृषि विभाग,पशु विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं व उनसे मिलने वाले लाभ के बारे में बताया। बैठक को संबोधित करते हुए दुद्धी विधायक विजय सिंह गोड़ ने कहा कि हर घर नल योजना के तहत होने वाले पानी में पारे की मात्रा है जो फिल्टर नहीं होता। अगर यह पानी सप्लाई होगा तो कैंसर, बीपी, शुगर जैसे कई आसाध्य रोगों के मरीज बढ़ जाएंगे।खेतों में ज्यादा यूरिया,खाद का प्रयोग करने से अन्य कई प्रकार की बीमारियां होने की संभावना रहती है। इसलिए खेतों में खाद का प्रयोग कम करें तथा ऑर्गेनिक खेती करें।कहा कि सरकारी योजनाएं सरकार की मंशानुरूप रूप नहीं चल रहा है तमाम प्रकार के मिलावटी खाद्य पदार्थ व सब्जियां मिल रही हैं इनकी जांच होनी चाहिए। सरकार की योजनाएं सेक्रेटरी के माध्यम से गांवों के लोगों के बीच पहुंचती है। अपने कार्य में शिथिलता बरतने वालों सेक्रेटरियों पर कार्यवाही अवश्य होनी चाहिए।अंत मैं ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड़ ने कहा कि क्षेत्र पंचायत का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता है। म्योरपुर विकासखंड को मॉडल विकासखंड बनाने में सभी कर्मचारियों का सहयोग आवश्यक है। गांवों में तमाम तरह के विकास कार्य कराएं जा रहे हैं और आगे भी कराएं जाएंगे।इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय यादव, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव,विजय यादव, प्रेमचंद यादव जनकधारी गोड़, सहित तमाम क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं प्रधान मौजूद रहे।




