Sonbhadra News : हंसवाहिनी इण्टर कॉलेज कसया में आपात कालीन मॉक ड्रिल का आयोजन
हंसवाहिनी इण्टर कॉलेज कसया में गृह मंत्री भारत सरकार के आह्वान पर आपात स्थिति से निकलने के लिए मंगलवार को प्रभारी थाना निरीक्षक करमा राजेश सिंह के नेतृत्व में मॉक ड्रिल आयोजित किया गया।

बच्चों को मॉक ड्रिल के बारे में जानकारी देते इंस्पेक्टर कर्मा
sonbhadra
7:31 PM, May 7, 2025
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
करमा (सोनभद्र) । स्थानीय थानानान्तर्गत हंसवाहिनी इण्टर कॉलेज कसया में गृह मंत्री भारत सरकार के आह्वान पर आपात स्थिति से निकलने के लिए मंगलवार को प्रभारी थाना निरीक्षक करमा राजेश सिंह के नेतृत्व में मॉक ड्रिल आयोजित किया गया।
इस मौके पर उपस्थित छात्र छात्राओं व अध्यापकों को मॉक ड्रिल के रूप रेखा को बताते हुए कहा कि सबसे पहले अगर आप किसी खुले स्थान पर हैं तो आपात स्थिति का जब हूटर की आवाज सुनाई दे तो लेट जाएं व हाथों की कोहनी के सहारे सुरिक्षत स्थान पर जाए। इकट्ठा समूह में ना रहें,यदि समूह में हैं तो संख्या पांच से ज्यादा लोग न हो।सभी लाईट बंद कर दें, इन्वर्टर बन्द कर दें जिससे रोशनी समाप्त हो सके।घर के सभी सदस्य एक जगह सुरक्षित रहें।रेडियो,मोबाईल या अन्य साधनों से सरकारी निर्देश सुनते रहें।जरूरी दवाएं, सूखा फूड पहले से ही तैयार रखें।सरकारी निर्देश की अनदेखी न करें।बे वजह बाहर घूमने ना जाएं।अफ़वाह फैलाने वाले ब्यक्ति की जानकारी सम्बंधित थाने को बताएं।आप की सतर्कता ही आप की सबसे बड़ी सुरक्षा है।अथार्त ब्लैक आउट के दौरान रहे सतर्क।



