Sonbhadra News : कल सुबह इन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित, कर लें इंतजाम वर्ना झेलनी पड़ेगी मुसीबत
अधिशासी अभियन्ता शिवधनी राम ने गुरुवार को एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि शुक्रवार को 2 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी ठप रहेगी ।

फ़ाइल फोटो

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र) । अधिशासी अभियन्ता शिवधनी राम ने गुरुवार को एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि शुक्रवार को 2 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी ठप रहेगी ।
उन्होंने बताया कि कल यानी 18 अक्टूबर को 132 के०वी० उपकेन्द्र राबर्ट्सगंज पर 63 MVA-1 के बस एवं सम्बन्धित फीडरों के पर दीपावली त्योहार से पहले अनुरक्षण कार्य हेतु सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक कुल 2 घण्टे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी । उन्होंने बताया कि 33 के० वी० फीडर राबर्ट्सगंज, मुख्यालय फिडर, पन्नुगंज, शाहगंज एवं रामपुर क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि अपने स्तर से जलापूर्ति की व्यवस्था पूर्व में कर लें ताकि विद्युत आपूर्ति बाधित समय में किसी प्रकार की असुविधा न हो ।
सम्बंधित खबर
अपना जिला