Sonbhadra News : बिजली कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर शुरू किया चरणबद्ध आंदोलन रखीं 12 सूत्रीय मांगें
उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ (एटक) के आह्वान पर अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान और 12 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर आज बीजपुर 33/11 केवी सब स्टेशन पर संविदा और रेगुलर कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया

sonbhadra
2:35 PM, April 1, 2026
विजय कुमार पटेल (संवाददाता)
बीजपुर (सोनभद्र) । उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ (एटक) के आह्वान पर अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान और 12 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर आज बीजपुर 33/11 केवी सब स्टेशन पर संविदा और रेगुलर कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। आंदोलन के प्रथम चरण के तहत बुधवार को सभी कर्मचारियों ने कार्यस्थल पर बाजू में काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि वे लंबे समय से वेतन विसंगति संविदा कर्मियों को आउटसोर्स निगम में शामिल करने,न्यूनतम वेतन 28,000 रुपये करने और कार्य के दौरान मृत्यु होने पर 20 लाख रुपये की तत्काल राहत राशि जैसी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार और प्रशासन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देता है, तो यह आंदोलन आगे और उग्र होगा।
इस दौरान मुख्य रूप से वीरेंद्र यादव, तसव्वर अंसारी, रहमत अली, जितेंद्र कुमार, कमलेश कुमार, बाबूलाल, सोनू यादव, गुलाबचंद, और छोटेलाल समेत अन्य बिजली कर्मचारी उपस्थित रहे। कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए "मजदूरों को न्याय दो" और "प्रदेश को बिजली दो" के नारे भी लगाए।




