Sonbhadra News : बिजली विभाग उपभोक्ताओं को बनाना चाहता था स्मार्ट, बिल देख महिला के उड़े होश
बिजली विभाग पुराने मीटर को हटाकर नया स्मार्ट मीटर लगाया, और दलील दी कि यह स्मार्ट मीटर लोगों की जिंदगी बदल देगी और लोग पूरी तरह से स्मार्ट हो जायेंगे...


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
बिजली विभाग पुराने मीटर को हटाकर नया स्मार्ट मीटर लगाया, और दलील दी कि यह स्मार्ट मीटर लोगों की जिंदगी बदल देगी और लोग पूरी तरह से स्मार्ट हो जायेंगे...

संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
करमा (सोनभद्र) । बिजली विभाग पुराने मीटर को हटाकर नया स्मार्ट मीटर लगाया, और दलील दी कि यह स्मार्ट मीटर लोगों की जिंदगी बदल देगी और लोग पूरी तरह से स्मार्ट हो जायेंगे, अब उपभोक्ताओं को विभाग के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। उन्हें घर बैठे पूरी डिटेल मिलती रहेगी।
लेकिन करमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बारी महेवा निवासी सुनीता देवी पत्नी रामजियावन भारती के होश उस वक्त उड़ गए जब महिला के सेलफोन पर यूपीपीसीएल द्वारा तीन महीने का बिल एक लाख 6 हज़ार रुपए भेज दिया । जबकि सुनीता का कहना है कि उसने सौभाग्या योजना के तहत बिजली का कनेक्शन लिया था और उसके घर में दो एलईडी बल्ब के अलावा अन्य कोई विद्युत उपकरण भी नहीं है। वावजूद इसके लाखों का बिल भेजकर पूरे परिवार को टेंशन में डाल दिया है।
उनका कहना है कि स्मार्ट मीटर लगाते समय सरकार दावे कर रही थी कि स्मार्ट मीटर से बिजली रीडिंग में पारदर्शिता आएगी । उपभोक्ता जितना विद्युत का उपयोग करेगा बिल उतना ही आएगा। फिर उक्त उपभोक्ता का 3 महीने का बिल 1 लाख 6 हज़ार कैसे आ गया । उन्होंने जिलाधिकारी का ध्यान इस तरफ आकृष्ट कराते हुए इस समस्या से मुक्ति की गुहार लगाई है।
सम्बंधित खबर
अपना जिला