मामला ओबरा पावर प्लांट का बताया जा रहा है जहां 3 दिन के अंदर चार यूनिट बंद होने से हाहाकार मच गया, ओबरा पावर प्लांट से यूपी के कई अन्य जिलों में बिजली सप्लाई की जाती है, जहां बिजली बाधित होने की वजह से अन्य जिलों में भी बिजली सप्लाई समस्या की बात सामने आ रही है, बीते दिन 9वीं, 10वीं, 11वीं, 13वीं यूनिट बंद होने से अधिकारी कर्मचारियों के हाथ पांव फूल गए, बताया जा रहा है कि अधिकारी और कर्मचारी यूनिट की खराबी आने पर लगातार काम कर रहे थे वहीं देर रात दो बिजली यूनिट को लाइटअप करने में सफलता पाई है, 9वीं और 11वीं यूनिट को लाइटअप कर दिया गया है। अभी भी ओबरा पावर प्लांट के दो सौ मेगावाट की दो यूनिट बंद है अधिकारी इसको भी जल्द लाइट अप करने की बात कर रहे हैं।